








आज का गैस वितरण रोस्टर जारी, निर्धारित क्षेत्रों में होगी आपूर्ति।
हल्द्वानी/लालकुआं, 13 अप्रैल।
घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सोमवार को आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी और सुरूचि इंडेन गैस सर्विस ने एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी का रोस्टर जारी कर दिया है। एजेंसियों के अनुसार तय कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाएगा।
आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी द्वारा जयपुर खीमा, इन्दरपुर, जयपुर बीसा, तेजपुर नेगी, बच्ची नवाड़, हरिपुर पूर्णानंद, गोरापड़ाव, जोशी विहार, गणपति बिहार, लाल डांठ, विहोरिया, फतेहपुर, चांदनी चौक घुडदौड़ा/ सागुड़ी, धनपुरी, मोटाहल्दू, जग्गी बंगर, तुलारामपुर, हाथीखाल, हरिपुर केबाव और गौला गेट क्षेत्रों में गैस की होम डिलीवरी की जाएगी।
वहीं सुरूचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा मोतीनगर, किशनपुर सकुलिया, बकुलिया, मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव, दुर्गापालपुर, मोतीराम, पेशकारपुर, जग्गी, हल्दूचौड़ मेन रोड, हिम्मतपुर चौम्वाल, हर्ष विहार, शिवपुरी, शिवालिक पुरम, क्वालिटी कॉलोनी, जग्गी बंगर, तुलारामपुर, हरिपुर बच्ची, धनपुर, इंद्रपुर गरवाल, भानदेव नवाड़, राधा बंगर, जयपुर खीमा, जयपुर बीसा, गोपीपुरम, सिंघल फार्म, जयराम, परमा, देवरामपुर गेट और अंबिका पुरम में वितरण किया जाएगा।
एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि 08 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित क्षेत्रों में समयानुसार गैस प्राप्त करें, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
