








कल इन क्षेत्रों में पहुंचेगा गैस सिलेंडर, बचे हुए इलाकों को दी जाएगी प्राथमिकता।
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं /हल्दूचौड़।
सुरूचि इण्डेन गैस सर्विस एवं आशीर्वाद इंडेन एजेंसी द्वारा 14 अप्रैल 2026 के लिए एलपीजी गैस वितरण रोस्टर जारी कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत के अनुसार होम डिलीवरी के माध्यम से तय क्षेत्रों में गैस सिलेंडर पहुंचाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को प्लांट से गैस वाहन नहीं पहुंच पाने के कारण बचे हुए क्षेत्रों को कल प्राथमिकता के आधार पर कवर किया जाएगा। साथ ही 9 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर वितरित किया जाएगा। उन्होंने कल का रोस्टर जारी करते हुए बताया कि कल सुरुचि गैस एजेंसी द्वारा पेशकारपुर, मोहनी एन्क्लेव, जग्गी, मेन रोड हल्दूचौड़, हिम्मतपुर चौम्वाल, डूंगरपुर, क्वालिटी कॉलोनी, जग्गी बंगर, तुलारामपुर, हरिपुर बच्ची, हरिपुर लच्छी, गोपीपुरम, सिंघल फार्म, जयराम, देवरामपुर गेट, अंबिका पुरम, लालकुआं वार्ड 1 से 5, सेंचुरी स्टाफ कॉलोनी और 25 एकड़ झोपड़ पट्टी क्षेत्र में गैस डिलीवरी की जाएगी और आशीर्वाद इंडेन एजेंसी के द्वारा दुर्गापालपुर परमा, पेशकारपुर, दुर्गापालपुर मोतीराम, जगदम्बा कॉलोनी, बकुलिया, गिरिजा विहार, कमलुवागांजा हनुमान मंदिर क्षेत्र, गौलापार, विद्यापुष्प गली, नागेश्वर महादेव कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, प्रगति विहार, शक्तिविहार, अंबा विहार, धनपुर, बच्चीपुर, एकता विहार (1 से 5), सोनकर फार्म और तीनपानी क्षेत्रों में गैस वितरण प्रस्तावित है।
पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने स्पष्ट किया कि प्लांट से गैस आपूर्ति मिलने के बाद ही सभी क्षेत्रों में सुचारू रूप से डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और निर्धारित तिथि के अनुसार ही बुकिंग कराने की अपील की गई है।
