खबरें शेयर करें -

आज इन क्षेत्रों में पहुंचेगा गैस सिलेंडर, पूर्ति निरीक्षक ने जारी किया रोस्टर।
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी: पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत के निर्देश पर 17 अप्रैल 2026 के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का रोस्टर जारी किया गया है। आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी और सुरूचि इंडेन गैस सर्विस के माध्यम से शहर व आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की जाएगी।
जारी रोस्टर के अनुसार आशीर्वाद इंडेन एजेंसी द्वारा महादेव कॉलोनी (वार्ड 1 से 6), फत्ताबंगर (पूर्वी), अर्जुनपुर (पूर्वी), आँवला चौकी, गौजाजाली बिचली (1-2), TRV गली, स्वामी विहार, इन स्कूल गली, गौनाजाली उत्तर, हरिपुर बच्ची, हरिपुर लच्छी, दुम्काबंगर उमापति, डहरिया, सत्यलोक कॉलोनी, शिवाधीन कॉलोनी, हाथीखाल, नवज्योति नगर, सिरोही फार्म, पदमपुर देवलिया, सुपी भगवानपुर, भगवानपुर ब्लॉक और भगवानपुर बिचला क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाएगा।
वहीं, सुरूचि इंडेन गैस सर्विस के अंतर्गत दीना, देवरामपुर, परमा, बंगाली कॉलोनी, बजरी कम्पनी, हाथीखाना, ट्रालिलाइन, इन्द्रानगर-1 व 2, काररोड और राजीव नगर-1 में होम डिलीवरी की जाएगी।
पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण बाटलिंग प्लांट से वाहन उपलब्ध होने पर ही संभव हो पाएगा। यदि वाहन नहीं मिलता है तो पूर्व निर्धारित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही 12 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।