








रानीखेत में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, पूजा-अर्चना के साथ संपन्न!
दर्पण न्यूज संवाददाता, गोपाल नाथ गोस्वामी
रानीखेत। नगर के सदर बाजार स्थित जोशी कॉम्प्लेक्स, डोलिया पहाड़ी के समीप कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से हुई, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उद्घाटन समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, अंबेडकर समारोह समिति अध्यक्ष गुसाईं राम, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा गोविंद बिष्ट, गोपाल देव, दीपक पंत, सोनू सिद्दीकी, संजय बिष्ट, हेमंत बिष्ट, विजय तिवारी, अमित पांडेय, चंदन बिष्ट, विश्व विजय माहरा, हबीब अहमद, हिमांशु बिष्ट, सोनू आर्या, गुड्डू खान, राहुल नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी रणनीति और गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नया कार्यालय क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।
