खबरें शेयर करें -

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में हर्षिता मिश्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन!

बेस्ट फाइव में 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ क्षेत्र का नाम किया गौरवान्वित!

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा,  वित्त प्रभारी उमेश पढ़ालनी, विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी समेत  “आंचल परिवार” ने हर्षिता को शुभकामनाएं देते हुए उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआँ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 12) के घोषित परिणामों में एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल हल्दूचौड़ की छात्रा हर्षिता मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र, विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा ने मुख्य विषयों में 88.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि “बेस्ट फाइव” के अंतर्गत अतिरिक्त विषय योगा को सम्मिलित करने पर उनका कुल प्रतिशत 93.6 हो गया।

हर्षिता मिश्रा ने अंग्रेजी में 95, हिंदी में 94, भौतिकी में 70, रसायन विज्ञान में 86 तथा जीव विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए। वहीं योगा में 97 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा एवं अध्ययन के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। माता गीतिका मिश्रा एवं पिता पूरन चंद्र मिश्रा ने पुत्री की सफलता को कठोर परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

हर्षिता के पिता पूरन चंद्र मिश्रा नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में यातायात प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर दुग्ध संघ “आंचल परिवार” ने भी हर्षिता मिश्रा को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने भी हर्षिता को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने भी छात्रा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

उत्तराखंड