खबरें शेयर करें -

बी एल एम एकेडमी का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन, 100 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम!
दर्पण न्यूज 24/7 संवाददाता हल्द्वानी। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में बी एल एम एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
इस वर्ष छात्रा अनन्या पांडे ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं श्रेया अग्रवाल एवं सौम्या तिवारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बिपाशा पौर्याल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि ऋषिका अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सिदकप्रीत कौर ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कन्वर ने बताया कि इस वर्ष कुल 129 विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
विद्यालय के निदेशक शाकेत अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्रधानाचार्या ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, प्रबंधन की प्रतिबद्धता तथा विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उत्तराखंड