खबरें शेयर करें -

 

दर्पण न्यूज 24/7

17 जून 2026 | बुधवार देश-दुनिया की बड़ी खबरें एक नजर में।

👉 G7 मेंसे भारत की दमदार मौजूदगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G7 सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। भारतीय नाविकों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

👉 आधार कार्ड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से पूछा कि आधार का उपयोग केवल पहचान के लिए हो, इसे जन्मतिथि और पते के प्रमाण के रूप में क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है।

👉 उद्धव ठाकरे को फिर झटका? महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव गुट) के कई सांसदों के शिंदे गुट में जाने की अटकलें तेज, राजनीतिक हलचल बढ़ी।

👉 इजरायल-लेबनान तनाव बढ़ा शांति प्रयासों के बावजूद इजरायल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले किए, चार लोगों की मौत की खबर।

👉 राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच तेज एसआईटी 2021 से अब तक के रिकॉर्ड खंगाल रही है, जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू।

👉 राजौरी में धमाका, चार जवान घायल जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में एलओसी के पास विस्फोट में एक जेसीओ समेत चार जवान घायल हुए।

👉 किशाऊ बांध विवाद का समाधान केंद्र की पहल पर हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच सहमति बनी, परियोजना को राहत मिली।

👉 बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप केंद्र सरकार ने दवा दुरुपयोग रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया।

👉 दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम आईएसआई से जुड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, सात संदिग्ध गिरफ्तार।

👉 शेयर बाजार में शानदार तेजी सेंसेक्स 544 अंकों की उछाल के साथ 76,808 पर बंद हुआ।

🏏 खेल जगत वैभव सूर्यवंशी से विवाद के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी पर मैच रेफरी ने कार्रवाई करते हुए सजा सुनाई।

📌 आज का संदेश “सफलता उन्हीं को मिलती है जो चुनौतियों को अवसर में बदलना जानते हैं।”

🌹 आप सभी को दर्पण न्यूज 24/7 की ओर से शुभ प्रभात एवं मंगलमय दिन की शुभकामनाएं। 🌹

दर्पण न्यूज 24/7

“सच के साथ, हर पल आपके साथ”

उत्तराखंड