खबरें शेयर करें -

लालकुआं में कल लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर।

लालकुआं। पुनर्नवा महिला समिति हल्द्वानी एवं पी.एस.पी. मल्टी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लालकुआं में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिविर कन्या जूनियर हाईस्कूल, लालकुआं में सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाएं। आयोजकों ने बताया कि जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उत्तराखंड