








जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने दी देश प्रदेश और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी। जिला पंचायत नैनीताल की अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरम्वाल एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी आनंद सिंह दरम्वाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों, प्रदेशवासियों तथा क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने के साथ ही देश एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरम्वाल एवं आनंद सिंह दरम्वाल ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
