








कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का के पिता का आकस्मिक निधन,
कांग्रेसजनों समेत क्षेत्रवासियों ने जताया गहरा शोक!
हल्दूचौड़। कांग्रेस ब्लॉक कमेटी हल्दूचौड़, रामलीला कमेटी हल्दूचौड़, हनुमान मंदिर समिति हल्दूचौड़ के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र दुम्का के पूज्य पिताजी बाला दत्त दुम्का के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
बाला दत्त दुम्का के निधन पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल,कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा,हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल जी समेत कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टीजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
बताया गया कि दिवंगत बाला दत्त दुम्का की अंतिम यात्रा 18 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजे उनके निवास ग्राम दुम्काबंगर, उमापति हल्दूचौड़ से चित्रशीला घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत बाला दत्त दुम्का को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन परिवार के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी एक अपूरणीय क्षति है। सभी ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
