खबरें शेयर करें -

नैनीताल UCC अपडेट: आबादी में चौथा, रजिस्ट्रेशन में बारहवां—ADM नेगी ने जताई नाराज़गी, एक सप्ताह में लक्ष्य पूरा करने के कड़े निर्देश

नैनीताल दर्पण न्यूज 24*7 3 दिसंबर 2025
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर प्रदेश सरकार की गंभीरता के बीच नैनीताल जनपद का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। जनसंख्या के हिसाब से राज्य में चौथे स्थान पर होने के बावजूद UCC रजिस्ट्रेशन में जनपद 12वें नंबर पर है, जिस पर अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने कड़ी नाराज़गी जताई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए ADM नेगी ने बताया कि अब तक नैनीताल जिले में मात्र 38,336 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, जिनमें 178 पेंडिंग और 3 अपील में हैं। उन्होंने नगर निगम हल्द्वानी, सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों, डीपीआरओ सहित संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर UCC रजिस्ट्रेशन में अप्रत्याशित बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ADM ने निर्देशित किया कि—

  • नगर निगम व नगर पालिकाएं क्षेत्रीय दीवारों पर वाल पेंटिंग, राइटिंग, होर्डिंग, कैंपिंग आदि माध्यमों से UCC का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
  • क्षेत्र की जनता को UCC का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए प्रेरित करें।
  • प्रत्येक नगर पालिका अपनी आबादी के कम से कम 15% लोगों का रजिस्ट्रेशन लक्ष्य निर्धारित कर उसे हर हाल में पूरा करे।

उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

UCC रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने को लेकर अब पूरा प्रशासनिक तंत्र अलर्ट मोड में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड