








अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार!
हल्द्वानी।
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हुए जिला सूचना अधिकारी नैनीताल के पद की जिम्मेदारी सूचना अधिकारी अहमद नदीम को सौंपी गई है। विभाग ने उन्हें जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
अहमद नदीम इससे पहले हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सूचना विभाग में कार्य करने के साथ उन्हें मीडिया समन्वय का भी लंबा अनुभव है। नई जिम्मेदारी के तहत वह नैनीताल जिले में विभागीय गतिविधियों के साथ प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय का कार्य देखेंगे।
अहमद नदीम ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में सहायक जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न जिलों में काम करने के अनुभव के कारण उन्हें पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों की प्रशासनिक एवं मीडिया व्यवस्था की अच्छी समझ है।
नैनीताल जिले में उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब जिला सूचना विभाग के सामने सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ मीडिया समन्वय की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का 12 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब अहमद नदीम को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से विभागीय कामकाज को आगे बढ़ाने की व्यवस्था की गई है।
