जनहित में अपील : किसान निधि/किसान पेंशन कैंप आज
हल्दूचौड़/जयपुर बीसा। कृषि विभाग द्वारा आज 5 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय जयपुर बीसा में प्रातः 11 बजे से किसान निधि व किसान पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विशेष कैंप लगाया जा रहा है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन प्रसाद ने बताया कि कई किसानों की पेंशन नहीं आ रही है तथा कई किसानों के नए आवेदन लंबित हैं। ऐसे सभी किसान इस शिविर में उपस्थित होकर अपना कार्य निःशुल्क करवा सकते हैं।
कैंप में किये जाने वाले प्रमुख कार्य
- पेंशन न आने की समस्या का समाधान
- किसान निधि/किसान पेंशन के नए आवेदन (New Application)
आवश्यक दस्तावेज़:
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- भूमि/खसरा कागजात (यदि आवश्यक हो)
यह कैंप ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन प्रसाद के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
भुवन प्रसाद ने क्षेत्र के सभी किसानों से समय पर प्रातः 11 बजे कैंप में पहुँचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराने की विनम्र अपील की है।
