खबरें शेयर करें -

लालकुआँ। मां अवंतिका मंदिर समिति ने सोमवार को पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेविका दीपा दुम्का को उनके आवास पर पहुँचकर मंगल पट्टिका और मां अवंतिका का सुंदर चित्र भेंट कर सम्मानित किया। समिति पदाधिकारियों ने दीपा दुम्का की मां अवंतिका के प्रति गहरी भक्ति और उनके पति, पूर्व विधायक नवीन दुमका की धार्मिक आस्था की भी सराहना की।
सम्मान ग्रहण करते हुए दीपा दुम्का ने कहा कि “मां अवंतिका अत्यंत फलदायी एवं मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी हैं, जो भक्तों पर सदैव कृपा बनाए रखती हैं।” उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इसी क्रम में उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी उत्साह व्यक्त किया।
सम्मान समारोह में समिति अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार, महामंत्री भुवन पांडे, हेमन्त पाण्डे, अवनीश कुमार त्यागी, विक्की रजवार, वरुण पाठक समेत समिति के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *