विंटर कार्निवाल में शामिल होंगे सीएम धामी, गुरुवार को नैनीताल पहुंचेगा मुख्यमंत्री का काफिला।
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अपराह्न 3:30 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4:30 बजे नैनीताल स्थित सेंट जोसेफ हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
हेलीपैड से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर 4:50 बजे नैनीताल क्लब पहुंचेंगे। इसके बाद सायं 6:00 बजे मुख्यमंत्री नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में आयोजित विंटर कार्निवाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही विंटर कार्निवाल में खास रौनक देखने को मिलेगी।
