पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान की मौत, लापरवाही पर घिरी पुलिस!
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो देहरादून। पुलिस हिरासत में पीआरडी कर्मी सुनील रतूड़ी की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गंभीर हालत में उसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट की निगरानी में भरा जाएगा। वहीं, पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी।
मामले में कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डोभाल ने जांच एसपी ग्रामीण को सौंप दी है। साथ ही रायपुर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और मानवाधिकारों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
इधर, घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनील रतूड़ी शराब के नशे में था, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने के बावजूद उसे अस्पताल ले जाने के बजाय हवालात में डाल दिया गया। इसे पुलिस की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।
अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो
