खबरें शेयर करें -

जी एन जी को हराकर डी के स्पोर्ट्स का फाइनल में प्रवेश!

नैनीताल!  क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल के तत्वाधान मे कराई जा रही अंडर-16 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जी एन जी क्रिकेट एरैना में डी के स्पोर्ट्स और जी एन जी के बीच खेला गया।

डी के स्पोर्ट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
जी एन जी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 वें ओवर में मात्र 85 रन बनाकर आल आउट हो गयी। केवल जयवीर पाल और शिवांश कांडपाल 26-26 रन ही दहाई का अंक पार कर सके। डी के स्पोर्ट्स के गेंदबाज अनामय पाण्डे ने 3, देवांग नेगी और रक्षित ने 2-2 विकेट लिए।

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी के स्पोर्ट्स ने हार्दिकराज के नाबाद 54 रनों की मदद से 15 वें ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी के लिए डी के स्पोर्ट्स के बल्लेबाज हार्दिकराज को दिया गया।

अंपायर की भूमिका में भूपेश शाही और ललित जबकि स्कोरर की भूमिका निकित जोशी ने निभाई।

इस मौके पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, नरेंद्र अधिकारी, दिग्विजय कनवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि मंगलवार दिनांक 19/5/2026 को लीग का फाइनल मुकाबला जी एन जी क्रिकेट एरैना में डी के स्पोर्ट्स और कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जायेगा।

उत्तराखंड