खबरें शेयर करें -

निजी विद्यालयों से संबंधित शुल्क प्रकरणों की जांच निष्पक्षता व पारदर्शिता से करने के निर्देश!

डीएम ने शुल्क संबंधी शिकायतों की समीक्षा, 31 को वेंडी पब्लिक स्कूल के प्रकरणों की होगी स्थलीय जांच एवं सुनवाई!

दर्पण न्यूज 24/7 संवाददाता

भीमताल।

डीएम ललित मोहन रयाल ने भीमताल में निजी विद्यालयों की शुल्क संबंधी शिकायतों एवं प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निजी विद्यालयों से संबंधित शुल्क प्रकरणों की जांच निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं नियमानुसार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये। बताया गया विकासखंड के अंतर्गत संचालित 39 निजी विद्यालयों द्वारा विभिन्न मदों में शुल्क का समायोजन किया गया है। इसके भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों को नामित किया गया है।

17 निजी विद्यालयों को जारी नोटिसों के संबंध में जांच एवं अनुपालन की कार्रवाई मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जांच समिति के माध्यम से की जा रही है। सीएम हेल्पलाइन पर अभिभावक बृजलाल मीणा ने शुल्क के संबंध में दर्ज शिकायत की भी समीक्षा की गई। प्रकरण में कार्रवाई के उपरांत अभिभावक ने विद्यालय प्रशासन से वार्ता कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। इसके बाद उन्होंने अपनी सभी शंकाओं के समाधान के संबंध में लिखित रूप से अवगत कराया है। इसी प्रकार भुवेश भट्ट निवासी हिम्मतपुर चौम्वाल द्वारा डॉन बॉस्को स्कूल के संबंध में की गई शिकायत की जांच के उपरांत प्रकरण का समाधान किया गया। विद्यालय द्वारा अतिरिक्त शुल्क की धनराशि का समायोजन अगस्त एवं सितंबर 2026 की फीस में किया जाएगा। अन्य प्रकरणों में भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है।

वेंडी पब्लिक स्कूल प्रकरण में 31 अगस्त को स्थलीय जांच एवं सुनवाई है। वेंडी पब्लिक स्कूल दौलतपुर से संबंधित विभिन्न शिकायतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों एवं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सभी प्रकरणों की पारदर्शी जांच एवं निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। 31 अगस्त (सोमवार) को प्रातः 10 बजे से वेंडी पब्लिक स्कूल में स्थलीय जांच की जाएगी। इसके पश्चात उसी दिन दोपहर 1 बजे से राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय हल्द्वानी स्थित सीआरसी कार्यालय में सुनवाई आयोजित की जाएगी।

उक्त प्रकरण की जांच एवं सुनवाई के लिए छह सदस्यीय समिति नामित की गई है। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इन्द्र सिंह वित्त अधिकारी विद्यालयी शिक्षा को भी उक्त प्रकरण की जांच के लिए नामित किया गया है।

 

……….

उत्तराखंड