








बारिश बरसती रही, मरीजों के लिए सेवा का संकल्प चलता रहा!
सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में भीमताल में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, 215 लोगों ने उठाया विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ!
दर्पण न्यूज 24×7 | भीमताल, 10 अगस्त।आसमान से बारिश बरसती रही, लेकिन जिले की मुख्य चिकित्साधिकारी रश्मि पंत का मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प नहीं थमा। प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में आयोजित मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। शिविर में 215 लोगों का पंजीकरण हुआ और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ विभिन्न जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आयोजित इस शिविर ने यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाने के प्रयास मौसम की चुनौती के आगे भी रुकने वाले नहीं हैं। भारी बारिश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन मरीजों की जांच, परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में जुटी रही।
शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया एवं विधायक प्रतिनिधि पंकज उप्रेती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान कमल जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, राजेश सांगुरी, पारस चंद, कुलदीप बोहरा, युग चंद्र, प्रकाश चंदोला, ममता दुमका, शिप्रा जोशी, पंकज कुमार, जानकी देवी, लीला मेहरा एवं ललिता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
शिविर में ईएनटी, नेत्र रोग, हड्डी रोग एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा जनरल ओपीडी, आयुष, टीबी जांच एवं परामर्श, एनसीडी स्क्रीनिंग, प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, ईसीजी, परिवार कल्याण सेवाएं, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी निर्माण, यूडीआईडी संबंधी सेवाएं एवं स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. दिलीप वार्ष्णेय, ईएनटी सर्जन, डॉ. कैलाश बृजवाल, नेत्र सर्जन, डॉ. हिमांशु कांडपाल, मनोरोग विशेषज्ञ, डॉ. एम.के. त्रिपाठी, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा अजय चौखाल, यूडीआईडी विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में कुल 215 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इनमें 210 लोगों की ब्लड प्रेशर और 205 लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई। वहीं 145 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। 12 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग तथा 15 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 85 लोगों की हीमोग्लोबिन, 65 की एलएफटी और 62 लोगों की आरएफटी जांच की गई। शिविर में 110 लोगों के एक्स-रे किए गए, जबकि 35 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई।
शिविर के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने संदेश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के और करीब पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम और लगातार बारिश के बावजूद जिस तरह क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, वह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग भविष्य में भी इस तरह के शिविरों के माध्यम से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेगा।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न काउंटरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को आवश्यक परामर्श, जांच एवं उपचार की सुविधा व्यवस्थित एवं संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराई जाए।
शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थिशील गुरानी, सुरेंद्र बिष्ट, दिनेश रावत, जगमोहन रौतेला, किरण कांडपाल, आर.डी. कत्यूर एवं जिला आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट सहित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आशा कार्यकत्रियों, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।भारी बारिश के बीच आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर क्षेत्रवासियों के लिए राहत और उम्मीद की पहल साबित हुआ। विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी और एक ही स्थान पर कई तरह की जांच एवं उपचार सुविधाएं मिलने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिला।
