खबरें शेयर करें -

चाय पर बुलाया, फिर चली गोली!

‘जो हुआ भूल जाओ, घर आओ’… सुलह के बहाने बुलाए युवक की हत्या, रुड़की के गैस प्लांट कॉलोनी हत्याकांड में कई सवाल!

दर्पण न्यूज 24/7 रुड़की। पुराने विवाद को खत्म करने और बैठकर बातचीत करने का भरोसा देकर आदि राणा को कथित तौर पर घर बुलाया गया। बात चाय से शुरू होनी थी, लेकिन आरोप है कि घर पहुंचते ही तमंचा सामने था और कुछ देर बाद गोली चल गई। घायल आदि जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को दी गई कहानी और सामने आए घटनाक्रम में अंतर की बात भी जांच में सामने आ रही है। अब पुलिस यह खंगाल रही है कि सुलह की आड़ में बुलाए गए युवक तक गोली कैसे पहुंची और आखिर उस घर में हुआ क्या था?

उत्तराखंड