खबरें शेयर करें -

लालकुआं में गैस संकट गहराया, आपूर्ति में मनमानी से भड़का जनआक्रोश!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। क्षेत्र में रसोई गैस की बढ़ती मांग और घटती आपूर्ति ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह से गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ जैसे विस्तृत क्षेत्रों में वर्तमान में इंडियन ऑयल कारपोरेशन (इंडेन) की एकमात्र गैस एजेंसी संचालित है, जो पूरे क्षेत्र की मांग को पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है। बढ़ती आबादी और उपभोक्ताओं की संख्या के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था न होने से समस्या और गंभीर होती जा रही है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस आपूर्ति करने वाले संचालक मनमानी कर रहे हैं। समय पर बुकिंग के बावजूद सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। वहीं, एजेंसी के फोन नंबरों पर संपर्क करने पर भी कॉल रिसीव नहीं किए जा रहे, जिससे लोगों में हताशा बढ़ रही है।
स्थानीय नागरिकों ने सरकार से मांग की है कि भारत पेट्रोलियम  (भारत गैस) की नई एजेंसी जल्द खोली जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और आपूर्ति व्यवस्था सुचारु हो सके।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर

उत्तराखंड