महंगाई की आशंका से गिरे सोने और चांदी के दाम!
घरेलू बाजार में सोना 540 और चांदी 924 रुपए तक लुढ़की!
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो।
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार 16 जुलाई को घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों ही दबाव में कारोबार करते दिखे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे महंगाई के ऊंचे बने रहने का डर सता रहा है। इसका सीधा असर पीली और सफेद धातु की कीमतों पर दिख रहा है। कीमतों में तेज गिरावट घरेलू वायदा बाजार पर सोने का भाव 540 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। वहीं चांदी के दाम में भी 924 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद एमसीएक्स पर सोना 1,41,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव देखा गया, जबकि चांदी में हल्की तेजी रही, हालांकि कुल मिलाकर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। गिरावट के प्रमुख कारण सोने-चांदी की कीमतों में इस गिरावट के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव प्रमुख कारण है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और महंगाई का जोखिम फिर से बढ़ गया है। पहले, अमेरिका में थोक और खुदरा महंगाई के आंकड़े नरम रहने से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी न करने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब भू-राजनीतिक तनाव ने परिदृश्य बदल दिया है। अगर महंगाई ऊंची बनी रहती है, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक उच्च स्तर पर बनाए रख सकता है
