खबरें शेयर करें -

हल्दूचौड़ में 20–21 दिसंबर को सांस्कृतिक धमाका! ‘पंखुड़ियाँ महोत्सव–2025’ में चमकेंगी कुमाऊँ की प्रतिभाएँ

हल्दूचौड़।
कुमाऊँ की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने वाला बहुप्रतीक्षित ‘पंखुड़ियाँ महोत्सव–2025 (सीजन–15)’ इस बार और भी भव्य रूप में 20–21 दिसंबर को आयोजित होगा। पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वावधान में होने वाला यह दो दिवसीय आयोजन 20 दिसंबर को दोपहर 2 बजे और 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

समिति के सचिव सुमित बिष्ट तथा संस्थापक/अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि 15 वर्षों से जारी यह महोत्सव अब कुमाऊँ की सबसे बड़ी सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। कार्यक्रम के संरक्षक प्रमोद बमेटा, जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान निर्मला भुवन पंवार करेंगी। आयोजन स्थल आदर्श प्राथमिक पाठशाला, श्रीराम लीला मैदान, मेन चौराहा हल्दूचौड़ रहेगा।

पहला दिन (20 दिसंबर)
गायन प्रतियोगिता—कुमाऊँ की आवाज़ व उत्तराखंड की आवाज़, कुमाऊँनी झोड़ा, मिमिक्री–हास्य मंचन, लोक संस्कृति कार्यक्रम एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ।

दूसरा दिन (21 दिसंबर)
भारत का श्रेष्ठ नर्तक, उत्तराखंड श्रेष्ठ नर्तक, नन्हा उस्ताद, श्री–सुश्री उत्तराखंड, सुपर माँ, श्रेष्ठ मॉडल व महिला परिधान प्रतियोगिता। साथ ही प्रसिद्ध कलाकार अमित भट्ट (मोहन दा), नृत्यांगना हर्षिता कोहली, एवं मिमिक्री कलाकार अनिल भटनागर की विशेष प्रस्तुति।

दर्शकों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड