खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, सात जिलों के सीएमओ बदले!

देहरादून, संवाददाता। उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले कर दिए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों में नए सीएमओ तैनात किए गए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से किए गए इस बदलाव को विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। शासन ने जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है, उनसे संबंधित जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा की जा रही है।

जारी आदेश के अनुसार डॉ. रश्मि पंत को नैनीताल, डॉ. योगेश पुरोहित को अल्मोड़ा, डॉ. श्याम विजय को उत्तरकाशी, डॉ. राम प्रकाश को टिहरी, डॉ. अमित कुमार शुक्ला को रुद्रप्रयाग, डॉ. मेघना असवाल को पौड़ी तथा डॉ. हरीश पंत को पिथौरागढ़ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित जिलों में नए अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर नए सीएमओ अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे।

नए सीएमओ की सूची!

• नैनीताल – डॉ. रश्मि पंत

• अल्मोड़ा – डॉ. योगेश पुरोहित

• उत्तरकाशी – डॉ. श्याम विजय

• टिहरी – डॉ. राम प्रकाश

• रुद्रप्रयाग – डॉ. अमित कुमार शुक्ला

• पौड़ी – डॉ. मेघना असवाल

• पिथौरागढ़ – डॉ. हरीश पंत

दर्पण न्यूज़ 24/7 |

उत्तराखंड