फेम इंडिया की 2026 रैंकिंग में नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल शामिल!
दर्पण न्यूज 24/7
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को फेम इंडिया द्वारा जारी वर्ष 2026 के देश के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि से जनपद में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।
फेम इंडिया की ओर से जारी सूची में देशभर के उन जिलाधिकारियों को स्थान दिया गया है जिन्होंने प्रशासनिक दक्षता, जनसुनवाई, विकास कार्यों के संचालन, आपदा प्रबंधन, पारदर्शिता तथा जनता से संवाद जैसे विभिन्न मानकों पर बेहतर कार्य किया है। नैनीताल जिले में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा बीते समय में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, पर्यटन व्यवस्थाओं के सुधार, आपदा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी तथा सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की दिशा में किए गए प्रयासों को इस सम्मान का प्रमुख आधार माना जा रहा है।
जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे पूरे नैनीताल जिले के लिए गौरव का विषय बताया है। लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी की सक्रिय कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता के कारण प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है।
