खबरें शेयर करें -

महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए ‘शक्ति एआई’ लॉन्च!
हल्द्वानी में महिला सशक्तिकरण वेबसाइट व पत्रिका का भी हुआ शुभारंभ!

दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी।

महिलाओं तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट के प्रयासों से रविवार को मैरीगोल्ड बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में महिला सशक्तिकरण वेबसाइट, पत्रिका एवं एआई आधारित ‘शक्ति एआई’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का लोकार्पण सांसद अजय भट्ट ने किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने इस पहल को महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम मेंwww.mahilasashaktikaran.com वेबसाइट लॉन्च की गई तथा महिलाओं के लिए योजनाओं और मार्गदर्शन से संबंधित पत्रिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही ‘शक्ति एआई’ को प्रस्तुत किया गया, जो महिलाओं को उनकी जरूरत और पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं, आवेदन प्रक्रिया और लाभ से जुड़ी जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराएगा।
राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर महिला तक सही जानकारी और सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वेबसाइट, पत्रिका और ‘शक्ति एआई’ इसी उद्देश्य को लेकर शुरू किए गए हैं।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, कला, संगीत, स्वयं सहायता समूह और महिला नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट और पूजा लटवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. कुसुम नारियल, छवि कांडपाल बोरा, रेखा नेगी, दीपा धौंडियाल, अपूर्वा बिष्ट, गीता तिवारी, खुशी जोशी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजन टीम में नवीन भट्ट, धीरज पांडे, शोभन नायक और राजू नेगी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

उत्तराखंड