खबरें शेयर करें -

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी निलंबित।
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने नेट ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर 2025 को पुलिस चौकी बैलपड़ाव में भीड़ ने चौकी परिसर में घुसकर उपद्रव किया, चौकी में खड़े वाहन को क्षतिग्रस्त किया तथा हिंसक घटनाक्रम को अंजाम दिया। घटनास्थल पर मौजूद चौकी प्रभारी द्वारा समय रहते उपद्रव रोकने व भीड़ नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी कदम न उठाए जाने के आरोप में एसएसपी नैनीताल द्वारा उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए थे।
जांच की अंतरिम रिपोर्ट में पाया गया कि—
चौकी प्रभारी उ0नि0 फिरोज़ आलम भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहे।
कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही बरती गई और उन्होंने मौके पर मूकदर्शक बने रहने जैसा व्यवहार किया।
रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी उ0नि0 फिरोज़ आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में कर्तव्य उल्लंघन व लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और कानून-व्यवस्था से समझौता करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *