खबरें शेयर करें -

🏅 खेल महाकुंभ में उभरी नई खेल प्रतिभाएँ!
हरिपुर बच्ची न्याय पंचायत में दूसरे दिन एथलेटिक्स मुकाबलों का शानदार आयोजन!

दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो

हल्दूचौड़।
खेल महाकुंभ के अंतर्गत विकासखंड हल्द्वानी की न्याय पंचायत हरिपुर बच्ची में दूसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गणपत सिंह सेंगर द्वारा किया गया।
खेल महाकुंभ के स्थानीय संयोजक एवं पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दुचौड़ के प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर ने बताया कि दूसरे दिन अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
🏃‍♀️ अंडर-14 बालिका वर्ग परिणाम
गोला फेंक: काव्या गुणवंत प्रथम
60 मीटर दौड़: इशिका बसेड़ा प्रथम
600 मीटर दौड़: इशिका बसेड़ा प्रथम
लंबी कूद: सोनाली कुमारी प्रथम, मानसी दुमका द्वितीय
ऊँची कूद: अंजलि शाह प्रथम
🏃‍♂️ अंडर-14 बालक वर्ग परिणाम
60 मीटर दौड़: आयुष सिंह प्रथम, योगेश पांडे द्वितीय
600 मीटर दौड़: प्रियांशु मेहता प्रथम
लंबी कूद: आयुष गेड़ा प्रथम
🥇 अंडर-19 बालक वर्ग एथलेटिक्स
100 मीटर: कुणाल मेहरा प्रथम
200 मीटर: कुणाल मेहरा प्रथम
400 मीटर: सागर सिंह बेस्ट प्रथम
800 मीटर: कार्तिकेय मेहता प्रथम
1500 मीटर: आयुष जोशी प्रथम
5000 मीटर: धीरज सिंह चौहान प्रथम
🤼‍♂️ खो-खो (अंडर-19 बालक वर्ग)
प्रथम स्थान: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हल्दुचौड़
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक गणपत सिंह सेंगर, सह संयोजक डॉ. दिनेश जोशी, हेम जोशी, डॉ. हिमांशु पांडे, खेल प्रभारी महेश जोशी, देवेश गुणवंत सहित निर्णायकों एवं अभिलेख कार्य में गोपाल बोरा, वीरेंद्र दानू, विनोद भट्ट, मोहन नेगी, शिवराज बनकोटी, विजय लक्ष्मी, उदय वीर सिंह, प्रदीप चौधरी, अनिल राणा, धीरज पाठक, सरस्वती ब्रजवाल, सीमा जोशी, नवीन पंत, मोहित मेवाड़ी, टी.पी. यादव, राजेश पांडे तथा स्काउट-गाइड का सराहनीय योगदान रहा।
👉 खेल महाकुंभ ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देकर भविष्य के खिलाड़ियों की मजबूत नींव रखी।

उत्तराखंड