राकेश थपलियाल के एनयूजेआई राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उत्तराखंड इकाई ने दी बधाई!
प्रदेश मुख्य संरक्षक संजय तलवार और अध्यक्ष सुनील पांडे समेत प्रदेश, जिला और नगर इकाइयों के पदाधिकारियों ने जताई खुशी।
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के द्विवार्षिक चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राकेश थपलियाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राकेश शर्मा के राष्ट्रीय महासचिव निर्विरोध निर्वाचित होने पर एनयूजेआई की उत्तराखंड इकाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
एनयूजेआई उत्तराखंड के प्रदेश मुख्य संरक्षक संजय तलवार और प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे ने कहा कि राकेश थपलियाल के नेतृत्व में संगठन पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता तथा पत्रकार सुरक्षा कानून जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में नई कार्यकारिणी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उत्तराखंड इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल, महासचिव राकेश शर्मा सहित सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
प्रदेश इकाई ने उम्मीद जताई कि नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी देशभर के पत्रकारों को एकजुट करते हुए पत्रकार हितों की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
