








हल्द्वानी से जयपुर अब एसी स्लीपर में सफर, काठगोदाम डिपो ने शुरू की सीधी बस सेवा!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी।
यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा शुरू कर दी है। सोमवार शाम आरएम पूजा जोशी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। पहले ही दिन 12 यात्री इस नई सुविधा का लाभ लेते हुए जयपुर के लिए रवाना हुए।
अधिकारियों के अनुसार, यह बस रोजाना अपराह्न चार बजे हल्द्वानी से जयपुर के लिए रवाना होगी और इसी समय जयपुर से वापसी भी करेगी। जल्द ही इस बस सेवा के टिकट ऑनलाइन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बुकिंग में सुविधा मिलेगी।
किराया विवरण!
👉 जयपुर तक सामान्य सीट का किराया 1077 रुपये
👉 स्लीपर सीट का किराया 1300 रुपये
👉 मुरादाबाद तक 305 रुपये
👉 दिल्ली तक 730 रुपये
👉 गुरुग्राम तक 799 रुपये
👉 कोटपुतली तक 967 रुपये
👉 पावटा/मुरादाबाद मार्ग से सफर के लिए 987 रुपये
इस मौके पर काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत, हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, रघुवीर चौधरी, नवीन कोठारी, नवनीत कपिल समेत रोडवेज के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
नई एसी स्लीपर बस सेवा से हल्द्वानी और आसपास के यात्रियों को राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर की यात्रा अब और भी आरामदायक व सुगम हो सकेगी।
