खबरें शेयर करें -

“वन निगम में चाय–मिठाई घोटाला! फर्जी रेस्टोरेंट के नाम पर उड़ाए लाखों, तीन अफसरों पर कार्रवाई की संस्तुति”

देहरादून। वन विकास निगम में चाय-मिठाई के नाम पर लाखों रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है। पूर्वी हल्द्वानी स्थित वन निगम कार्यालय में मेहमाननवाज़ी और रिफ्रेशमेंट के बिल पास कराने के लिए फर्जी स्वीट शॉप और रेस्टोरेंट तैयार कर दिए गए। शासन की जांच में खुलासा होते ही तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी हो चुकी है।

मामला तब सामने आया जब विजिलेंस को शिकायत मिली कि हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर नेगी रेस्टोरेंट के नाम से निगम में लाखों के बिल जमा कराए गए, जबकि हकीकत में उस लोकेशन पर कोई रेस्टोरेंट है ही नहीं। शिकायत में कुछ अधिकारी-कर्मचारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए गए थे।

शिकायत शासन तक पहुंची तो प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु ने खाद्य विभाग को सत्यापन के निर्देश दिए। जांच में पुख्ता प्रमाण मिले कि नेगी रेस्टोरेंट नामक कोई भी प्रतिष्ठान अस्तित्व में नहीं है। इसके बाद शासन ने एमडी वन निगम को तीन आरोपी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति भेज दी है।

वन निगम में सामने आया यह घोटाला विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड