हल्द्वानी की चिकित्सा व्यवस्था पर अंतरराष्ट्रीय भरोसा, मंगोलिया से मरीज पहुंचा उपचार के लिए!
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो, हल्द्वानी!
उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर की उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भरोसा बढ़ता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब मंगोलिया से आए मरीज बाटसुख गंतुलगा अपनी माता मनल के साथ पी.एस.पी. हॉस्पिटल, हल्द्वानी पहुंचे, जहां उनका उपचार विश्व प्रसिद्ध नस एवं ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जन डॉ. पी. एस. भंडारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इस अवसर पर अस्पताल में मरीज एवं उनके परिजनों का कुशलक्षेम जाना गया। मंगोलिया से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर हल्द्वानी पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि डॉ. भंडारी की चिकित्सा विशेषज्ञता, अत्याधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों और सफल उपचारों की ख्याति अब देश की सीमाओं से बाहर भी पहुंच चुकी है।
जानकारी के अनुसार नेपाल समेत कई देशों के चिकित्सक भी डॉ. भंडारी से उन्नत सर्जिकल तकनीकों का प्रशिक्षण लेने के लिए हल्द्वानी आते हैं। इससे न केवल शहर की चिकित्सा पहचान मजबूत हुई है, बल्कि उत्तराखंड मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
भारतीय सेना में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके डॉ. पी. एस. भंडारी वर्तमान में देश-विदेश के हजारों मरीजों को नई जिंदगी देने का कार्य कर रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उनका योगदान, समर्पण और मानव सेवा की भावना उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे उदाहरण हल्द्वानी की स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को दर्शाते हैं। मंगोलिया से मरीज का उपचार के लिए यहां पहुंचना न केवल डॉ. भंडारी की उपलब्धि है, बल्कि उत्तराखंड की चिकित्सा व्यवस्था के लिए भी गौरव का विषय है।
डॉ. पी. एस. भंडारी के चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान, उत्कृष्ट उपलब्धियों और मानव सेवा के प्रति समर्पण को क्षेत्रवासियों ने सराहा है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
