देहरादून। कर्तव्य पथ से कभी नहीं डिगने वाले और आमजन के प्रति बेहद संवेदनशील जिलाधिकारी सविन बंसल को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने रविवार को मित्र सम्मान से सम्मानित किया।
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष समाज में बेहतरीन कार्य करने हेतु मित्र सम्मान से सम्मानित किया जाता हैं। इस क्रम में देहरादून के जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमन्त्री के आगमन की व्यस्तता के चलते रविवार को जिलाधिकारी सविन बंसल शहीद स्मारक सभागार में पहुंचे जहां सभी राज्यआंदोलनकारियों ने उनके सम्मान में खड़े होकर ताली बजाकर उनका स्वागत किया तथा शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।
