खबरें शेयर करें -

कल इस निर्धारित रोस्टर के आधार पर इन क्षेत्रों में होगी गैस आपूर्ति। सुरुचि गैस एजेंसी को आज लोड नहीं मिलने से पूर्व निर्धारित  शेड्यूल के अनुसार होगी गैस आपूर्ति!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी।
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सुरुचि इंडेन गैस सर्विस को आज दिनांक 17 अप्रैल को बॉटलिंग प्लांट से गैस की गाड़ी (लोड) प्राप्त नहीं हो पाई। इसके चलते आज निर्धारित क्षेत्रों में गैस वितरण नहीं हो सका।
पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने जानकारी देते हुए बताया कि अब 18 अप्रैल 2026 को गैस वितरण आज (17 अप्रैल) के रोस्टर के अनुसार किया जाएगा। यानी जिन क्षेत्रों में आज सप्लाई होनी थी, वहां कल प्राथमिकता के आधार पर होम डिलीवरी की जाएगी।
वहीं, आशीर्वाद इंडेन एजेंसी और हल्द्वानी गैस सर्विस द्वारा भी 18 अप्रैल के लिए अपना वितरण रोस्टर जारी कर दिया गया है। आशीर्वाद एजेंसी द्वारा सुयाल कॉलोनी, श्रीपुरम, फ्रेंड्स कॉलोनी, मयूर विहार, सरस्वती विहार, गोरापड़ाव, चौलाखेड़ा, गोपीपुरम, किशनपुर, मानपुर पश्चिम सहित कई क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की जाएगी।
इसी तरह हल्द्वानी गैस सर्विस द्वारा भगवानपुर, कठघरिया, ऊंचापुल, अंबेडकर नगर, हिम्मतपुर तल्ला, दैवलचौड़, मानपुर पश्चिम, गौड़धड़ा और पनियानी क्षेत्रों में होम डिलीवरी की जाएगी।
सुरुचि गैस एजेंसी द्वारा  12 अप्रैल 2026 तक की बुकिंग वालों को ही गैस दी जाएगी।
हल्द्वानी गैस सर्विस द्वारा 11 अप्रैल 2026 तक की बुकिंग पर वितरण होगा।
गैस आपूर्ति पूरी तरह बॉटलिंग प्लांट से लोड मिलने पर निर्भर रहेगी।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही गैस प्राप्त करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए एजेंसी से संपर्क में रहें।