खबरें शेयर करें -

UKSSSC की टंकण-आशुलेखन परीक्षा 15 नवंबर को!

416 पदों की भर्ती प्रक्रिया में अगला चरण, अभिलेख सत्यापन कराने वाले अभ्यर्थियों की अर्ह सूची होगी जारी!

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने व्यक्तिगत सहायक और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए टंकण-आशुलेखन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार परीक्षा 15 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अर्ह अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

आयोग केविज्ञापनसंख्या70उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय अर्हता वाले कुल 416 पदों के लिए 14 जून 2026 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 22 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोग कार्यालय में किया गया था।

आयोग के मुताबिक, व्यक्तिगत सहायक, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तथा सहायक समीक्षा अधिकारी, राज्यपाल सचिवालय के पदों के लिए अभिलेख सत्यापन में शामिल अभ्यर्थियों की पद वरीयता और आवेदन पत्र में भरे गए विकल्पों के आधार पर टंकण-आशुलेखन परीक्षा के लिए अर्ह अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

प्रवेश-पत्र से मिलेगी केंद्र की जानकारी

आयोग ने अभ्यर्थियों को विज्ञापन में टंकण-आशुलेखन परीक्षा के लिए निर्धारित अर्हताओं का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी प्रवेश-पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी, अर्ह सूची और प्रवेश-पत्र के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in का नियमित अवलोकन करें।

उत्तराखंड