खबरें शेयर करें -

संविधान दिवस पर पंचायतों व ग्रामों में सामूहिक प्रस्तावना वाचन कराएंगे अधिकारी : डीएम रयाल।
दर्पण न्यूज 24*7
नैनीताल।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर जनपदभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस दिवस को यादगार बनाने के लिए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को नोडल अधिकारी एवं अनेक जनपदीय अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
डीएम रयाल ने निर्देश दिए कि संविधान दिवस से संबंधित सभी आयोजनों का विस्तृत डॉक्यूमेंटेशन, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर सुरक्षित रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार को तुरंत उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में समस्त पंचायतों एवं ग्रामों में सामूहिक प्रस्तावना वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम अनिवार्य रूप से करवाएं।
इसके साथ ही जनपद के विद्यालयों व कॉलेजों में विशेष सभाएं, तथा कला एवं सुलेख प्रदर्शनियों का आयोजन कर छात्रों व आमजन को संविधान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
डीएम ने स्कूलों, पंचायत घरों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर संविधान की प्रस्तावना लिखी दीवार तैयार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड