खबरें शेयर करें -

सिख समाज के अपमान पर फूटा गुस्सा! लालकुआं में विभिन्न संगठनों ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का पुतला फूंका।

दर्पण न्यूज 24*7

लालकुआं।
क्षेत्र के विभिन्न संगठनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोतवाली चौराहे पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा, गुरुद्वारा सिंह सभा और भाजपा मंडल लालकुआं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से रावत का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने सिख समाज के विरुद्ध रावत द्वारा किए गए कथित विवादित बयान को अक्षम्य बताते हुए तीखी नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वारा सिख समुदाय पर की गई अशोभनीय टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आक्रोश व्यक्त करते हुए संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सिख गुरुओं और सिख समाज ने देश और धर्म की रक्षा के लिए असाधारण बलिदान दिए हैं, और ऐसे समाज पर टिप्पणी करना अत्यंत शर्मनाक है। प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि हरक सिंह रावत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और कांग्रेस पार्टी उन्हें फौरन पार्टी से बाहर करे।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, हरनाम सिंह, सतनाम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, महामंत्री राजकुमार सेतिया, हेमंत नरूला, आशीष भाटिया, संजय अरोड़ा, संजीव शर्मा, अभिषेक सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, डॉ. कुलदीप सिंह, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, सचिन अग्रवाल, अशोक पाठक, हरीश नैनवाल, विनोद श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो :
कोतवाली चौराहे पर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का पुतला दहन करते विभिन्न संगठनों के लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड