खबरें शेयर करें -

🔥 आस्था की आड़ में ढोंग पर वार

“ऑपरेशन कालनेमी” में 11 बहरूपिये बाबा गिरफ्तार, रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

दर्पण न्यूज 24/7ब्यूरो!

हरिद्वार/रुड़की।
उत्तराखंड शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत रुड़की पुलिस ने आस्था के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ बड़ी और सख़्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने 11 बहरूपिये बाबाओं को दबोच लिया, जो भेष बदलकर भीख और चमत्कार के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे थे।

पुलिस ने साफ संदेश दिया है—
🚫 आस्था के नाम पर ढोंग और ठगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
🤲 भीख की आड़ में जनता को भ्रमित करने वालों पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

👮‍♂️ भेष बदला, कानून नहीं

रुड़की क्षेत्र में नए पुल, आश्रमों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय इन नकली बाबाओं पर लंबे समय से निगरानी रखी जा रही थी। अभियान के तहत जब कार्रवाई की गई तो अलग-अलग राज्यों से आए कई बहरूपिये बाबा पकड़े गए, जो साधु-संत का वेश धारण कर लोगों से पैसा ऐंठ रहे थे।

📋 पकड़े गए कालनेमि बाबा

  1. गणेश पुत्र माधवराव, निवासी खटीक मोहल्ला, नागपुर (हाल पता: नया पुल, रुड़की)
  2. नौशाद पुत्र इमरान, निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर (हाल पता: नया पुल, रुड़की)
  3. श्रवण उर्फ मांगा पुत्र हरिराम, निवासी चौक मंडी, रुड़की
  4. जितेंद्र पुत्र बेटी राम, निवासी बुलंदशहर
  5. अरविंद पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी सहसपुर लेबर कॉलोनी
  6. सोहेल पुत्र सलीम, निवासी मुखियाली खुर्द, लक्सर
  7. रोहित पुत्र इनाम नाथ, निवासी यमुनानगर (हाल पता: शिव शक्ति आश्रम)
  8. पंगनाथ पुत्र ऋषि, निवासी यमुनानगर
  9. कलम नाथ पुत्र भैरवनाथ, निवासी यमुनानगर
  10. मुकेश पुत्र गुलमा, निवासी जगाधरी, यमुनानगर
  11. छोटेलाल पुत्र बृजलाल, निवासी सीतापुर (हाल पता: नया पुल, रुड़की)

🚨 पुलिस का सख़्त संदेश

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमी आगे भी जारी रहेगा और आस्था के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि ऐसे ढोंगी बाबाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

आस्था का सम्मान ज़रूरी है, लेकिन ढोंग और ठगी के लिए कोई जगह नहीं।

उत्तराखंड