हल्दूचौड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगापुर कबड़वाल के किशना नवाड़ गांव से 65 वर्षीय बुजुर्ग लापता, सीसीटीवी में अज्ञात युवक के साथ देखे जाने की चर्चा ने बढ़ाई परिजनों की चिंता, परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर कबड़वाल ग्राम सभा के कृष्णा नवाड़ गांव से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर कोतवाली लालकुआं में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
जानकारी के अनुसार गंगापुर कबड़वाल के कृष्णा नवाड़ हल्दुचौड़ निवासी गणेश गोप ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता चुन्नी लाल (65 वर्ष) पुत्र स्व. रेन्सु गोप दिनांक 05 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे, लेकिन उसके बाद से वे वापस घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उन्हें रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजा, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।
परिजनों का कहना है कि ढूंढखोज के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग को एक अज्ञात युवक के साथ जाते हुए देखे जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
पहचान चिन्ह
रंग – गेहुआं
चेहरा – गोल
कद – करीब 5 फीट
उम्र – लगभग 65 वर्ष
पहनावा
नीले रंग की जैकेट
काली पैंट
पैरों में चप्पल
परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए के बुजुर्ग के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह मोबाइल नंबर 7983080657 पर संपर्क कर परिवार को सूचना दे। वहीं परिवार ने पुलिस से भी जल्द से जल्द बुजुर्ग की तलाश कर सुरक्षित घर पहुंचाने की मांग की है।
