🔥 ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी में फर्जी दस्तावेज कांड पर सीएम धामी सख्त, जिलाधिकारियों को दिए जिलेवार जांच शुरू करने के दिए निर्देश!
देहरादून/हल्द्वानी।
जनसेवा केंद्रों के जरिए बड़े पैमाने पर फर्जी स्थाई निवास प्रमाणपत्र बनाने की खुलासे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए गृह सचिव शैलेश बगौली को चार जिलों — हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून — में कठोर कार्रवाई और गहन जांच के आदेश जारी किए हैं।
हल्द्वानी में कुमायूं आयुक्त की रेड, फर्जीवाड़ा रंगे हाथ पकड़ा
बनभूलपुरा क्षेत्र में बीती शाम कुमायूं आयुक्त दीपक रावत ने छापा मारकर एक जनसेवा केंद्र से फर्जी स्थाई निवास प्रमाणपत्र तैयार करने का रैकेट पकड़ा।
यहां फैजान मिकरानी नामक CSC संचालक फर्जी दस्तावेज बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ।
तहसीलदार की ओर से फैजान के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।
डीएम ने दिए सख्त आदेश — सभी पुराने दस्तावेजों की होगी जांच
नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल ने पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए हैं कि—
आरोपी केंद्र पर तैयार पिछले सभी प्रमाणपत्रों की जांच की जाए
बनभूलपुरा ही नहीं, पूरे जिले के सभी जनसेवा केंद्रों का ऑडिट किया जाए “डेमोग्राफी चेंज” पर सरकार की गहरी नजर
राज्य में हाल ही में कई जगहों पर बाहरी लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज बनवाने के मामले तेजी से सामने आए हैं।
सूत्रों के अनुसार,
उधम सिंह नगर हरिद्वार और देहरादून
में भी इसी तरह फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनवाने का नेटवर्क पकड़ा जा चुका है।
धामी सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए पूरे प्रदेश में जांच तेज कर दी है।
