रुद्रपुर: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में कल होगी दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक
रुद्रपुर, 17 नवम्बर (दर्पण न्यूज 24×7)। जनपद में विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार, 18 नवम्बर को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित होने जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मा. सांसद अजय भट्ट करेंगे।
बैठक सुबह 11 बजे, विकास भवन सभागार रुद्रपुर में आयोजित होगी, जिसमें जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अंतर्गत विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी संचालन तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों के साथ समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
