खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी में चला प्रशासन का बुलडोज़र, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
आईटीआई व कार्यशाला क्षेत्र में नगर निगम–प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे बने फड़-ठेले ध्वस्त!

दर्पण न्यूज 24/7
हल्द्वानी।
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम और प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार देर शाम नगर आयुक्त परितोष वर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाकर आईटीआई क्षेत्र के पास सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान कार्यशाला क्षेत्र के पास सड़क किनारे लगाए गए फड़-ठेलों को भी हटाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया, जबकि मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि आईटीआई क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है, जिसके चलते अतिक्रमण हटाना आवश्यक था। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार और सख्ती से जारी रहेगा।

उत्तराखंड