🔥 रानीखेत में बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश की आग: हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला, “जिहादी मानसिकता नहीं करेंगे बर्दाश्त” के लगाए नारे 🔥
दर्पण न्यूज 24/7 संवाददाता — रानीखेत
रानीखेत। ऐतिहासिक गांधी चौक पर गुरुवार को उस वक्त माहौल गरमा गया जब हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद दास को जिंदा जलाकर हत्या किए जाने की घटना से आक्रोशित संगठनों ने इसे मानवता पर कलंक बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन से पहले गांधी चौक पर बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने मृतक दीपू चंद दास को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद बांग्लादेश का पुतला फूंका गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “जिहादी मानसिकता नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए और कहा कि हिंदुओं के खिलाफ हो रही कथित हिंसा, अत्याचार, धर्मांतरण और महिलाओं के साथ अपराध अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
हिंदू संगठनों के वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर लगातार हमले हो रहे हैं और हत्याकांड जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत, विभाग सह मंत्री वेद प्रकाश, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, पाराशर तिवारी, नारायण सिंह, मनमोहन सिंह, पंकज, कमल कुमार, पवन जोशी, ललित जोशी, कैलाश अधिकारी, प्रीति गोस्वामी, विमल भट्ट, मोहन नेगी, मनोज कुमार, रवि अग्रवाल, दीपचंद भंडारी, ललित सिंह मेहरा, उमेश पंत, विपिन भार्गव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए गांधी चौक क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही।
