खबरें शेयर करें -

85वें दिन भी जारी रहा पेंशन बहाली का संग्राम, शासनादेश न मिलने तक नहीं टूटेगा सेवानिवृत्त कर्मियों का संकल्प।

दर्पण न्यूज 24/7ब्यूरो
देहरादून।
लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के वर्ष 2005 से पूर्व सेवानिवृत्त कार्यप्रभारित से नियमित कर्मचारियों का पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रमुख अभियंता कार्यालय, यमुना कॉलोनी परिसर में संयुक्त संघर्ष समिति का धरना शुक्रवार को 85वें दिन और क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी रहा।
संयुक्त संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि कैबिनेट द्वारा पेंशन बहाली के निर्णय के बावजूद अब तक शासनादेश जारी न होना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कड़ाके की ठंड और खराब मौसम के बावजूद बीते करीब तीन माह से आंदोलनरत सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन की उपेक्षित नीतियों की कड़ी आलोचना की।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक पेंशन बहाली का स्पष्ट शासनादेश जारी नहीं किया जाता, तब तक धरना और क्रमिक अनशन अनवरत जारी रहेगा। इस संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर
श्री धरमपाल सिंह गर्ग (सिंचाई विभाग, डाकपत्थर)
श्री सुंदरलाल (सिंचाई विभाग, डाकपत्थर)
श्री पान सिंह (लोक निर्माण विभाग, भवाली)
श्री प्रताप सिंह (लोक निर्माण विभाग, भवाली)
बैठे रहे। वहीं आंदोलन को समर्थन देने वालों में श्री मनोहर चंद पांडे, श्री रणवीर सिंह नेगी, श्री पूर्ण सिंह कीर्तवाल, श्री भागवत सिंह चौहान, श्री जवाहर सिंह भट्ट, श्री मनोहर लाल मुडियाल, श्री रामराज गौर एवं श्री अशोक पाल सिंह सहित अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की कि कैबिनेट निर्णय का सम्मान करते हुए शीघ्र पेंशन बहाली का शासनादेश जारी किया जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

उत्तराखंड