खबरें शेयर करें -

*रुद्रपुर में खूनी संघर्ष: भूमि विवाद में मजदूर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार*

दर्पण न्यूज 24/7, रुद्रपुर:

उत्तराखंड के रुद्रपुर में भूमि विवाद ने एक मजदूर की जान ले ली। फाजलपुर महरौला प्रीत विहार में ताबड़तोड़ फायरिंग में 25 वर्षीय कार्तिक पोतदार की गोली लगने से मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, बिगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह और प्रीत विहार निवासी एक व्यक्ति के बीच 15 वर्षों से खेत को लेकर विवाद था। हाल ही में अदालत का फैसला आने के बाद सिमरनजीत कुछ लोगों और 20 मजदूरों के साथ खेत पर कब्जा लेने और पिलर लगाने पहुंचे। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और विरोध किया। पहले सिमरनजीत पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग की और बाद में दूसरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कार्तिक की पीठ में गोली लग गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद था। फायरिंग के चलते गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उत्तराखंड