नववर्ष पर नैनीताल पुलिस की बड़ी सौगात: 33 लाख के 206 खोए मोबाइल लौटाए, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी।
नववर्ष के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए 206 फरियादियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस कर एक सराहनीय पहल की है। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 33 लाख 46 हजार 200 रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित मोबाइल ऐप सेल (साइबर सेल) द्वारा यह अभियान चलाया गया। नवंबर से दिसंबर माह के बीच नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप एवं CEIR पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विशेष अभियान शुरू किया गया, जिसके तहत यह सफलता हासिल हुई।
यह कार्रवाई एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
मोबाइल ऐप (साइबर सेल) प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह मनोला के नेतृत्व में टीम ने IMEI नंबरों के आधार पर मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। ये मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से बरामद किए गए।
बरामद मोबाइल फोन का विवरण
आईफोन – 02
सैमसंग – 25
ओप्पो – 42
वन प्लस – 14
रेडमी/रियलमी – 42
वीवो – 43
पोको – 08
अन्य – 30
कुल मोबाइल फोन: 206
अनुमानित मूल्य: ₹33,46,200
अपने खोए मोबाइल फोन वापस पाकर सभी फरियादी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने SSP नैनीताल सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में शामिल
निरीक्षक गणेश सिंह मनोला
हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह
कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति
