🔥 उत्तराखण्ड की सड़कों को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मुलाकात की तैयारी में सीएम धामी 🔥
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से हुआ मंथन
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो | देहरादून।
उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शीघ्र ही केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी और केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित बैठक में राज्य की कई अहम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। इनमें ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा–दन्या–पनार–घाट मार्ग, ज्योलिकोट–खैरना–गैरसैंण–कर्णप्रयाग मार्ग तथा अल्मोड़ा–बागेश्वर–काण्डा–उडियारी बैंड मार्ग शामिल हैं।
सीएम धामी ने कहा कि इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से उत्तराखण्ड का सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी और पर्वतीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से चारधाम यात्रा, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी प्रस्तावित योजनाओं पर सहमति जताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार उत्तराखण्ड में सड़क अवसंरचना के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
🚧 प्रस्तावित प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं 🚧
🔹 ऋषिकेश बाईपास परियोजना (एनएच-7)
तीनपानी से योगनगरी होते हुए खारास्त्रोत तक 12.67 किमी लंबा चार लेन बाईपास
अनुमानित लागत ₹1161.27 करोड़
4.876 किमी एलिवेटेड मार्ग (हाथी कॉरिडोर)
चन्द्रभागा नदी पर 200 मीटर सेतु
रेलवे पोर्टल पर 76 मीटर आरओबी
श्यामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ₹318 करोड़ की लागत से आरओबी
➡️ नेपाली फार्म से ऋषिकेश नटराज चौक तक यातायात होगा निर्बाध
🔹 अल्मोड़ा–दन्या–पनार–घाट मार्ग (एनएच-309बी)
76 किमी लंबाई
दो लेन चौड़ीकरण
अनुमानित लागत ₹988 करोड़
🔹 ज्योलिकोट–खैरना–गैरसैंण–कर्णप्रयाग मार्ग (एनएच-109)
235 किमी लंबाई
दो लेन चौड़ीकरण का प्रस्तावित संरेखण
🔹 अल्मोड़ा–बागेश्वर–काण्डा–उडियारी बैंड मार्ग (एनएच-309ए)
पैकेज 1, 2 और 5 में कुल 84.04 किमी
अनुमानित लागत ₹1001.99 करोड़
काण्डा–बागेश्वर खंड (पैकेज-2) के लिए वनभूमि हस्तांतरण को केंद्र की स्वीकृति
👉 कुल मिलाकर, उत्तराखण्ड की सड़कों पर विकास की तेज रफ्तार तय मानी जा रही है, और आने वाले समय में पहाड़ों तक पहुंच और भी आसान होने वाली है।
– दर्पण न्यूज 24/7
