खबरें शेयर करें -

खेल महाकुंभ बना युवाओं की ऊर्जा का मंच, लालकुआं में खो-खो प्रतियोगिता के साथ आयोजन संपन्न।
दर्पण न्यूज 24/7संवाददाता लालकुआं।
राजकीय इंटर कॉलेज, लालकुआं में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्नहुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और प्रतिस्पर्धात्मक भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर ने की, जबकि आयोजन का संयोजन बिना जोशी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका रही।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश खर्कवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, विजय रोहित, दुमका नवीन पपोला, महामंत्री राजकुमार सेतिया, बॉबी संभल, हरीश नैनवाल, विनोद शर्मा, विनोद श्रीवास्तव, गोविंद राणा, अभिषेक सिंह, केके पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और खेलों के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।