








दर्पण न्यूज 24/7 की पहल पर पीड़ित परिवार को राहत
दर्पण न्यूज 24/7 की खबर का असर, पीड़ित रवि कुमार की मदद को आगे आए समाजसेवी शुभम अंडोला और अन्य समाजसेवी!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआँ।
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के खड्डी मोहल्ला निवासी रवि कुमार और उसके परिवार की मदद के लिए दर्पण न्यूज 24/7 की खबर का असर सामने आया है। खबर प्रकाशित होते ही नगर के युवा समाजसेवी शुभम अंडोला सहित कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार की सहायता को आगे आए हैं।
बुधवार सुबह समाजसेवी शुभम अड़ोला पीड़ित के घर पहुंचे और उन्होंने 11 हजार रुपये की नगद राशि के साथ एक महीने का राशन देकर बड़ी मदद की। वहीं पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने 1500 रुपये की नगद सहायता एवं घरेलू सामान उपलब्ध कराया। इसके अलावा गौसेवक विनोद अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को बिस्तर और राशन देकर सहयोग किया।
पीड़ित परिवार ने दर्पण न्यूज 24/7 का आभार जताते हुए कहा कि खबर के माध्यम से उनकी व्यथा समाज तक पहुंची और उन्हें समय पर मदद मिल सकी। समाजसेवियों ने भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
