खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज़ 24/7
लालकुआँ के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा का निधन
क्षेत्र में शोक की लहर, जनसेवा को समर्पित जीवन को नम आंखों से विदाई।
लालकुआँ। नगर पंचायत लालकुआँ के पूर्व अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
राम बाबू मिश्रा एक सरल, मिलनसार और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर के विकास, स्वच्छता एवं जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए। उनके कार्यकाल को आज भी स्थानीय लोग सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद करते हैं।
उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल तथा आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
नगरवासियों ने कहा कि राम बाबू मिश्रा का जाना लालकुआँ के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन सदैव जनसेवा, सादगी और सामाजिक समर्पण का प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उत्तराखंड